Advertisement

मध्यप्रदेश:सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

7.5 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा,आदेश जारी

Advertisement

3 किस्तों में होगा एरियर का भुगतान

लोकसभा चुनाव की घोषण से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की। राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 04 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।7.5 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

Advertisement

नई दरें जुलाई 2023 से लागू की गई है, जिसके बाद राज्य कर्मंचारियों का डीए 42% से बढ़कर 46% हो गया है। इस महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मार्च माह के वेतन के साथ अप्रेल में होने वाले भुगतान में किया जाएगा। एक जुलाई से 29 फरवरी तक की राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा। यह राशि जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2024 में एरियर के रूप में जमा की जाएगी।इसका लाभ राज्य के 7.50 लाख कर्मचारी एवं 4.50 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें