Advertisement

गुड्डू कलीम हत्याकांड:दानिश से डरे आरिफ को सुरक्षा कर्मचारी दिए

पुलिस ने आरोपी इमरान को भी जेल भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या के दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। दानिश से डरे आरिफ की सुरक्षा के लिए दो हथियारधारी पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं।

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू के भतीजे आरिफ ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया था। उसी आधार पर पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए दो हथियारधारी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। इधर, पुलिस ने मंगलवार को आरिफ को अपने साथ लिया तो क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई।

Advertisement

कयास लगाए जाने लगे कि पुलिस ने आरिफ को क्यों उठाया। हालांकि यह मामला बहुत ही गोपनीय था, लेकिन खबर फैलने में देर नहीं लगी। बाद में पुलिस सूत्रों से ही जानकारी निकली। बताया गया कि किसी स्थान पर दानिश और सोहराब के ठहरने की सूचना मिली है। पुलिस सोहराब और दानिश को नहीं पहचानती है।

शिनाख्त के लिए आरिफ की जरूरत महसूस की गई। बताया जाता है कि पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश भी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दानिश और सोहराब को लेकर वजीर पार्क कॉलोनी में चर्चा का बाजार गर्म है। चर्चा तो यहां तक है कि वे दोनों विदेश भाग गए हैं। यह इसलिए संभव नहीं है क्योंकि वे दोनों अपने साथ पासपोर्ट लेकर नहीं गए हैं। बहरहाल, हकीकत क्या है यह तो उनकी गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी।

Advertisement

Related Articles