Advertisement

गुड्डू कलीम हत्याकांड: पूर्व ड्राइवर ने उपलब्ध कराई थी हत्या के लिए बंदूक

पांच आरोपियों को जेल भेजा, चोरी के दो आरोपी 27 तक रिमांड पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को इसमें दो नए आरोपियों की एंट्री हो गई। इनमें से एक ने हत्या में प्रयुक्त बंदूक मुहैया कराई थी तो दूसरे ने बंदूक बेचने की भूमिका निभाई थी।

हत्या के लिए जिम्मेदार माने जा रहे पांचों आरोपियों को कोर्ट ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। दूसरी ओर आसिफ के कमरे से दस्तावेज चोरी करने वाले गुड्डू कलीम के रिश्तेदार शाजापुर निवासी जम्मू और कोट मोहल्ला के परवेज उर्फ पारू को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। नीलगंगा पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के मामले में जेएमएफसी नरेश प्रजापति की कोर्ट नंबर 16 में गुड्ड कलीम के बड़े बेटे आसिफ, छोटे बेटे दानिश, उसके दोस्त सोहराब के साथ उज्जैन निवासी बुरहान बोहरा और जावेद भय्यू को पेश किया। इन सभी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

Advertisement

बुरहान ने 90 हजार में बेची थी बंदूक

दरअसल गुड्डू कलीम की हत्या 12 बोर की दोनाली बंदूक से की गई थी। यह बंदूक हेमराज गन फैक्टरी जम्मू में तैयार की गई थी। पुलिस ने जब इस बंदूक के बारे में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यह बंदूक गोवर्धनधाम नगर निवासी निवासी अनिल गोबल के पास थी। २०१५ में उसने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने पर इसे जयभारत गन हाउस इंदौरगेट में जमा करा दिया था। गन हाउस का संचालन जाहिद बोहरा करता है लेकिन दुकान पर उसका पुत्र बुरहान पिता जाहिद बोहरा बैठता है।

Advertisement

बुरहान ने यह बंदूक गुड्डू के पूर्व ड्राइवर आगररोड निवासी जावेद भय्यू को 90 हजार रुपए में बेची थी। गुड्डू की हत्या के लिए जब बंदूक की जरूरत पड़ी तो आसिफ ने जावेद भय्यू से बात की। उसने 1.20 लाख रुपए में यह बंदूक आसिफ हो दे दी। बुरहान ने बंदूक अवैध तौर पर बेची थी और जावेद भय्यू ने खरीदी थी, लिहाजा पुलिस ने उसे और जावेद भय्यू को भी आरोपी बनाया है।

आसिफ के कमरे में चोरी करने वाले दो दिन के रिमांड पर

आसिफ के सीलबंद कमरे की खिड़कियों की ग्रिल खोलकर चोरी करने वाले गुड्डू कलीम के शाजापुर निवासी भांजी दामाद जम्मू उर्फ नसीरूद्दीन और कोट मोहल्ला निवासी भतीजे परवेज उर्फ पारू को भी शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इनको दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।

पुलिस को इनसे जेवरात, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और नगदी की बरामदगी करनी है। इधर पुलिस हिरासत में तबीयत बिगडऩे पर जम्मू को अस्पताल दाखिल कराया गया। यहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि हत्या के आरोपियों को रिमांड पूरा होने पर कोर्ट पेश किया था। यहां से सभी को जेल भेजने का आदेश हो गया है। चोरी के आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।

अब तक कौन-कौन बना हत्या में रहे शामिल

  1. आसिफ उर्फ मिंटू, बड़ा बेटा, मुख्य साजिशकर्ता
  2. नीलोफर उर्फ भूरी पत्नी, साजिशकर्ता
  3. नासिर लाला, समधी, साजिशकर्ता
  4. दानिश, हत्या करने का आरोपी
  5. सोहराब, हत्या कराने का आरोपी
  6. जावेद भय्यू, हत्या के लिए बंदूक मुहैया कराने में मदद की
  7. बुरहान बोहरा, अवैध तौर पर बंदूक मुहैया कराई
  8. समीर खान. हत्या के बाद झोंकर में पनाह दी

हत्या के प्रयास में

दानिश, इमरान, सोहराब और जावेद।

Related Articles

Write a review