Advertisement

तीन बच्चों की मां के साथ 3 साल तक लिव इन में रहकर संबंध बनाए और छोड़ दिया

कोरोना में हो चुकी थी महिला के पति की मौत युवक पर दुष्कर्म का केस

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:दानीगेट क्षेत्र में रहने वाला युवक 3 बच्चों की मां के साथ 3 साल तक रहा और संबंध भी बनाये लेकिन बाद में उससे शादी न करने का कहकर चला गया।

महिला ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि गवली थाना जावर जिला सीहोर में रहने वाली 27 वर्षीय महिला का वर्ष 2021 में जितेन्द्र पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी
कार्तिक चौक दानीगेट से हुआ। तभी से दोनों इंदौर में किराये का मकान लेकर लिव इन में साथ रहने लगे।

Advertisement

इस दौरान महिला से जितेन्द्र ने संबंध भी बनाये और कुछ माह पहले उसे उज्जैन लाकर काजीपुरा में किराये का मकान दिलाया। यहां भी दोनों साथ रह रहे थे। पिछले माह जितेन्द्र शर्मा से महिला ने शादी कर लेने की बात कही तो उसने शादी से इंकार कर दिया और उसे छोड़कर चला गया।

महिला ने चिमनगंज थाने में जितेन्द्र के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज कराया और पुलिस को बताया कि कोरोनाकाल में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। जितेन्द्र शर्मा से परिचय हुआ तो उसने साथ रहने व शादी करने की बात कही थी लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें