Advertisement

मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। प्रदेश में गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा और बैतूल के मुलताई में मंगलवार दोपहर को तेज आंधी के साथ पानी गिरा।

Advertisement

मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 16 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से ऐसा होगा।

मौसम विभाग ने जबलपुर, विदिशा, रायसेन, सतना, रीवा, मंदसौर, धार, कटनी, सिवनी, मंडला, रतलाम,  बड़वानी, गुना, डिंडौरी, आलीराजपुर, झाबुआ, बैतूल, निवाड़ी, नरसिंहपुर, मैहर,  शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में भी हल्की गरज के साथ बिजली चमकने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2  दिन तक दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ नमी भी आती रहेगी। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन तक और रहेगा। 16 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 17 मई से गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।

मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, सागर, खजुराहो, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर और पांढुर्णा में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि  वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें