Advertisement

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में ओलावृष्टि-बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी बेमौसम बारिश हुई। मुलताई, छिंदवाड़ा और डिंडौरी में दोपहर में तेज हवाओं के साथ पानी गिरा। कई जगह बेर के आकार के ओले भी गिरे। ओलावृष्टि से टमाटर और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।मौसम विभाग ने जबलपुर-नरसिंहपुर समेत 13 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अनूपपुर में रेड अलर्ट है। इन जिलों में 30 से 60Km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चलेगी।

Advertisement

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा का कारण बन रहा है । पश्चिमी विदर्भ से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक और झारखंड से लेकर आंध्रप्रदेश तक एक एक ट्रफ लाइन बनी है जिसके कारण मध्य प्रदेश में बारिश और ओलेवृष्टि हो रही है। 20 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार हैंं, लेकिन इसका असर 23 और 24 मार्च को ही देखने को मिलेगा। इस दौरान पूवीं मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होगी, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें