जिले में एक ही दिन में आधा दर्जन बाइक चोरी

उज्जैन। वाहन चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब आधा दर्जन मोटर सायकलें चोरी हुईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पा रही है।
Advertisement
जितेन्द्र मकवाना निवासी अशोक नगर की रात घर के बाहर खड़ी बाइक बदमाश चोरी कर ले गया। जितेन्द्र सीसीटीवी फुटेज लेकर माधव नगर थाने पहुंचा। पुलिस द्वारा जांच की बात कहकर जितेन्द्र को थाने से रवाना कर दिया। इसी प्रकार हर्षित निगम निवासी अवंतिपुरा की बाइक अंगारेश्वर महादेव मंदिर, अंकित आकोदिया निवासी हीरामिल की चाल की बाइक नवाखेड़ा, राधेश्याम धाकड़ निवासी गुरला रोड़ उन्हेल की बाइक नाग महाराज मंदिर, पंकज पिता सतीश राव निवासी राजेश्वर नगर महिदपुर की बाइक श्रीराम मार्केट कन्याशाला के पास से अज्ञात बदमाश ने चोरी कर ली।
Advertisement









