Advertisement

हार्डवेयर दुकान संचालक ने जहर खाकर दी जान

उज्जैन। काजीपुरा क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर जान दे दी। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया है।काजीपुरा निवासी 30 वर्षीय पवन पिता सियाराम पाटीदार ने गुरुवार दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। उसके छोटे भाई राहुल ने बताया कि पवन हार्डवेयर की दुकान संचालित करता था। उसके दो बच्चे हैं। वह दोपहर में घर पर भोजन करने आया था उसी दौरान उसने जहर खा लिया। उसके आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है।

वसूली और धमकाने के मामले में उमर खान गिरफ्तार

Advertisement

उज्जैन। वसूली और धमकाने के मामले में नागझिरी पुलिस ने उमर खान नामक बदमाश को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह कई महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार विगत जुलाई माह में ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले शकील खान ने उमर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

शकील खान ने पुलिस को बताया था कि वह बैंक में पदभार ग्रहण कराने का काम करता है। २० जुलाई को वह अपने साथी से मिलने नागझीरी गया जो टेंट हाउस के संचालक हैं। यहीं पर उमर खान आ गया और कहा कि जो काम कर रहा है उसे छोड़ दे। यदि काम जारी रखना है तो प्रति व्यक्ति मुझे एक हजार रुपए देना पड़ेंगे। नहीं दिए तो फिर सोच लेना क्या होगा। पुलिस ने शकील की शिकायत पर उमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review