Advertisement

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर ले भागा, दुष्कर्म कर छोड़ गया

पुलिस ने आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बदलते वक्त में सोशल मीडिया प्यार ढूंढने का जरिया भी बन गया है। इसके कारण जितने रिश्ते बन रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा टूट रहे हैं। सोशल मीडिया से अब अपराध भी होने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद पनपे प्यार दुष्कर्म पर जाकर खत्म हुआ। युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और फिर से छोड़ दिया। मामले में पीडि़ता ने इंगोरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने युवक को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि बमनापाती की रहने वाली युवती ने ग्राम नलवा के रहने वाले 22 वर्षीय अरुण पिता मोहनलाल चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था। उसने बताया था कि चार-पांच माह पहले उसकी इंस्टाग्राम पर अरुण से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती और फिर प्यार में बदली जिसके फायदा उठाकर अरुण ने उसे शादी करने का झांसा दिया और 17 नवंबर 25 को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान अरुण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अरुण उसे घुमाने उज्जैन भी लेकर आया था। इसके बाद 2 दिसंबर को अरुण उसे ग्राम नलवा के समीप अकेली छोड़कर चला गया और शादी से भी इंकार कर दिया।

Advertisement

पुलिस को की शिकायत
अपने साथ हुए धोखे के बाद पीडि़ता ने इंगोरिया थाने में अरुण चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को बुधवार को उसके गांव नलवा से ही धरदबोचा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इधर, छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
वहीं इंगोरिया थाने के ही एक अन्य मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले को जेल भेज दिया। टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि हरनावदा निवासी पीडि़ता ने 4 दिसंबर को गांव के ही रहने वाले कृष्णपाल पिता गणपत सिंह राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि 2 नवंबर को वह जब घर में अकेली सो रही थी तो कृष्णपाल सिंह आया और छेड़छाड़ की। बदनामी के डर से वह चुप रही लेकिन बाद में थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review