Advertisement

मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को 23 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश के आसार हैं।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिविटी की वजह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। बुधवार को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

मंगलवार को भी कई जिलों में तेज बारिश हुई। इंदौर में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी बरसा। भोपाल में शाम को झमाझम हुई, जबकि रायसेन और नर्मदापुरम में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बैतूल, गुना, ग्वालियर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, मंडला और सिवनी में भी बारिश हुई।

Advertisement

इस सीजन में अब तक प्रदेश में औसतन 32 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर 26.1 इंच होना चाहिए था। यानी 5.9 इंच ज्यादा पानी बरस चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37 इंच मानी जाती है, जिसमें से अब तक 86% पानी गिर चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें