Advertisement

गोवंश के अंग मिलने पर हिंदू जागरण मंच ने नागझिरी में किया चक्काजाम

जमकर लगाए नारे पुलिस की समझाइश के बाद माने

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। पिछले दो दिनों में नागझिरी क्षेत्र में घटी तीन घटनाओं को लेकर हिंदू जागरण मंच ने शनिवार को नागझिरी में चक्काजाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की जिससे ट्रैफिक भी थम गया। सूचना पर नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम खत्म करवाया। शनिवार सुबह क्रिस्ट ज्योति स्कूल के पीछे बने रोड पर किसी ने गाय के बछड़े को काटकर फेंक दिया।

इसकी सूचना आग की तरह फैली और मौके पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और हिंदू समाजजन बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और चक्काजाम कर दिया जिससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे टीआई कमल निगवाल ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

Advertisement

हिंदू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित जैन ने बताया कि इस घटना से पहले शुक्रवार को आरिफ नामक शख्स ने हिंदू बालिका का पीछा करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया था। इसके अलावा मुख्य रोड पर बैंडबाजे वाले अपने पुराने वाहन खड़ा करते देते हैं जिससे रोज जाम की स्थिति बनती है और वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। इन्हीं तीनों समस्याओं को लेकर चक्काजाम दिया गया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review