उज्जैन शहर में पहली बार ऐतिहासिक कार्रवाई, मवेशी भी बरामद…

सात कत्लखाने सील, गौमांस कारोबार के खिलाफ सरकार की जंग का शंखनाद
महाकाल मंदिर क्षेत्र के 100 मीटर के दायरे में मिला कत्लखाना
अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:गौमांस कारोबार के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार ने महाकाल नगरी उज्जैन से जंग का शंखनाद कर दिया है। पहली बार किसी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में ऐसी कार्रवाई हुई कि कत्लखाना संचालकों को मौके से भागना पड़ा। उज्जैन में शनिवार सुबह कार्रवाई शुरू हुई। सात कत्लखानों को प्रशासन ने सील किया।
प्रदेश सरकार ने गौमांस के खिलाफ अपना इरादा उसी समय जाहिर कर दिया था जब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिसंबर 2023 में पहली कैबिनेट में खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रस्ताव रखा था। शनिवार सुबह तड़के चार बजे से उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कारवाई कर एक के बाद एक सात कत्लखानों और बूचडख़ानों पर कार्रवाई की।
नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार तड़के 4:30 बजे अवैध रूप से संचालित होने वाले बूचडख़ानों पर यह कार्रवाई की गई। इसमें गौवंश और पाड़ों को काटने के उपकरण और मशीनें भी जब्त की गईं। तीन बड़े डीप फ्रीजर, जिनमें मांस रखा जाता था उनको भी जब्त किया गया है।
आम लोग भी करें सहयोग
महाकाल मंदिर क्षेत्र सहित शहर के बूचडख़ानों और कत्लखानों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम लोग भी सूचना देकर सहयोग कर सकते हैं। जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाएगी।
आशीष पाठक, नगर निगम आयुक्त









