Advertisement

अखिल भारतीय कालिदास समारोह में श्रीकृष्ण काल का दिखाएंगे इतिहास

द्वापर युग का चार हजार साल पुराना इतिहास भी होगा प्रदर्शित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दो हजार पुराने सिक्कों पर रास करते राधा कृष्ण दिखाई देंगे

सुधीर नागर उज्जैन। इसी माह 12 नवंबर से आरम्भ होने जा रहे सात दिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह के दौरान श्रीकृष्ण काल से जुड़ा चार हजार साल पुराना इतिहास पुरातात्विक प्रमाणों के रूप में भी देखा जा सकेगा। रास करते भगवान श्रीकृष्ण और राधा दो हजार साल पुराने सिक्कों पर दिखाई देंगे।

Advertisement

कालिदास समारोह का उद्घाटन इस बार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। साथ ही सिक्कों के संग्रह की दुर्लभ प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे। यह प्रदर्शनी उज्जैन जिले के अंतर्गत महिदपुर के अश्विनी शोध संस्थान द्वारा लगाई जाती है। संस्थान प्रमुख आरसी ठाकुर ने बताया श्रीकृष्ण काल से जुड़े नए सिक्के और मुद्रिकाएं मिली हैं, जिनको पहली बार प्रदर्शनी में रखा जाएगा। 2100 साल पुराने ऐसे।पुरातात्विक प्रमाण भी मिले हैं, जिन पर श्रीकृष्ण और राधा रास कर रहे हैं।

कुछ मुद्राएं ऐसी हैं, जिन पर श्रीकृष्ण गाय चरा रहे हैं। 2100 साल पुरानी मिट्टी की एक ऐसी मुद्रिका भी मिली है, जिस पर ब्राह्मी में शंकराभ्यो नम: और नारायणाभ्यो नम: अंकित है। इसका अर्थ है भगवान शंकर की जय और भगवान विष्णु की जय। ये उज्जैन में बरसों पुरानी हरिहर मिलन की परम्परा का पुरातात्विक प्रमाण भी हैं। जो प्रमाण केंद्र सरकार के पास सुरक्षित, उनकी भी जानकारी
चार हजार साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता से कुबेर पुत्रों का उद्धार करते श्रीकृष्ण के पुरातात्विक प्रमाण मिले थे। अश्विनी शोध संस्थान के निदेशक ठाकुर ने बताया ये प्रमाण भारत सरकार के पास सुरक्षित है, लेकिन प्रदर्शनी में इनकी भी जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें