4 मिनट में 6 बार मारी टक्कर

नीलगंगा थाना क्षेत्र की विनायक विहार कॉलोनी की घटना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र की विनायक विहार कालोनी में एक अजीब ही तरह की घटना हुई है। इस कॉलोनी में देर रात करीब पौने दो बजे एक कार चालक ने ट्रेवल संचालक के घर के बाहर खड़ी दूसरी कार को 6 बार टक्कर मारी। लगातार 4 मिनट तक वह गाडी आगे-पीछे करता रहा और टक्कर देकर दूसरी कार के साथ ही खुद की भी कार को डेमेज करता रहा, इसके बाद मौके से फरार हो गया।
शगुन ट्रेवल्स संचालक संजय चौधरी का विनायक विहार कॉलोनी में घर है। गुरुवार रात उन्होंने अपने घर के बाहर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पार्क कर रखी थी। रात करीब पौने दो बजे सफेद रंग की अर्टिगा कार कोई अज्ञात व्यक्ति यहां लेकर पहुंचा और उसने अपनी गाड़ी से लगातार 6 बार संजय चौधरी की खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी और इसके बाद चला गया। संजय चौधरी ने नीलगंगा थाने में इस मामले की शिकायत की है।









