Advertisement

छुट्टियां आने को हैं… ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा, चलेंगी स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से किया जाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। गर्मी की शुरुआत होते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। इसके चलते कई ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने से वेटिंग मिल रही है। इससे छुट्टियों मनाने का मूड बनाकर बैठे पैसेंजर्स परेशान है लेकिन उनकी इस दिक्कत को देखते हुए रेलवे अब स्पेशल टे्रनें चलाने जा रहा है।

इनका संचालन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर बांद्रा टर्मिनस, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, सूबेदारगंज और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेंगी। इसमें से ट्रेन संख्या 09189  मुंबई सेंट्रल-कटिहार (साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित किया गया है। यह 5 से 26 अप्रैल तक हर शनिवार को चलेगी जिसके लिए बुकिंग आज यानी ३ अप्रैल से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09190 (कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल) 8 से 29 अप्रैल 2025 तक हर मंगलवार को चलेगी।

Advertisement

इन ट्रेनों के कोच में बदलाव

बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल (02133/02134) ट्रेन के कोच कंपोजिशन में बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 02133 (बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर) 7 जून और 02134 (जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस) 6 जून से परिवर्तित कोच संरचना के साथ चलेगी। संशोधित संरचना में 1 फस्र्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

Advertisement

बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट स्पेशल

ट्रेन सख्या 02200 (बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी), 5 अप्रैल से 28 जून 25 तक, हर शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 5.10 बजे प्रस्थान करेगी और गली सुबह 5 बजे झांसी पहुंचेगी।

 ट्रेन संख्या 02199 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस), 3 अप्रैल से 26 जून 2025 तक हर गुरुवार को झांसी से सुबह 4.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट

ट्रेन संख्या 04126 (बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज) 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक हर मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04125-(सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस) 7 अप्रैल से 30 जून तक हर सोमवार को सूबेदारगंज से शाम 5.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल

ट्रेन संख्या 01906 (असारवा-कानपुर सेंट्रल) 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक हर मंगलवार को असारवा से रात 9.15 बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह 7 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01905 (कानपुर सेंट्रल-असारवा) 7 अप्रैल से 30 जून तक हर सोमवार को कानपुर सेंट्रल से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5:45 बजे असारवा पहुंचेगी।

Related Articles

Write a review