माघी पूर्णिमा 12 फरवरी को शिप्रा में होगा पवित्र स्नान

शुभ मुहूर्त में रोपा जाएगा होली का डांडा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर मोक्षदायिनी शिप्रा में पवित्र स्नान होगा। बड़ी तादाद में श्रद्धालु शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाकर दान करते हुए पुण्य अर्जित करेंगे। इसी दिन शुभ मुहूर्त में होली का डांडा भी रोपा जाएगा। इसी के साथ होली उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। जगह-जगह फाग उत्सव मनाया जाएगा।

दरअसल, माघ मास में स्नान का विशेष महत्व है। इसमें भक्त एक माह कल्पवास एवं तीर्थ स्नान करते हैं। माघी पूर्णिमा पर एक माह तक चलने वाले माघ स्नान का भी समापन होता है। मान्यता है कि जो श्रद्धालु पूरे माह में स्नान नहीं कर पाए हैं वह माघी पूर्णिमा पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। इस दिन दान एवं देव दर्शन का भी विशेष महत्व है।

बनाए जाते हैं भरगोलिए
होली पर्व पर युवतियां और महिलाएं गाय के गोबर से भरगोलिए बनाती हैं। इन्हें धूप में सुखाकर माला तैयार की जाती है। होलिका दहन वाले दिन पूजन के दौरान यह अर्पित की जाती है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता समाप्त होकर घर में सुख-समृद्धि आती है। माघी पूर्णिमा से फाल्गुन पूर्णिमा तक एक माह में उमंग, उल्लास और होली तैयारियों का सुख वातावरण बना रहता है।

Related Articles