Advertisement

अन्न-जल त्यागकर साधनारत रहे तपस्वी बच्चों को किया सम्मानित

पाश्र्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन प्रसंग पर आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पाश्र्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन प्रसंग पर श्री सम्मेद शिखर जी यात्रा से आए 131 साधार्मियों की भव्य भक्ति का आयोजन श्री पाश्र्व नाथ पंचायती मंदिर फ्रीगंज में किया गया। जहां पाश्र्व प्रभु के मोक्ष कल्याणक महोत्सव को सभी यात्रियों ने समाजजनों के साथ बड़े भक्ति भाव के साथ नृत्य भक्ति कर मनाया।

सम्यक ग्रुप की सचिव प्रियंका मोदी ने बताया कि मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर जैन समाज के बच्चों द्वारा दिनभर अन्न जल का त्याग किया जाता हैं और वे जिनालयों में रहकर धर्म ध्यान और साधना में रत रहते हैं। ऐसे साधर्मी बच्चों का सम्मान करने का अवसर सम्यक ग्रुप को प्राप्त हुआ। तपस्वी बच्चों ने भी जिनेन्द्र भक्ति के इस आयोजन में पूरे दिनभर का उपवास होने के पश्चात् भक्ति भाव से भक्ति नृत्य किया। इस अवसर पर फ्रीगंज पंचायती मंदिर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठी, राहुल जैन, अनिल गंगवाल, प्रसन्न बिलाला, विजेन्द्र गंगवाल, अशोक राणा, जिनेन्द्र पंकज जैन, प्रदीप झांझरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

भजनों की प्रस्तुति दी
सम्यक के अध्यक्ष संदीप पतंग्या ने बताया कि शाश्वत तीर्थ राज सम्मेद शिखरजी की यात्रा का जैन धर्म में विशेष महत्व हैं। 20 तीर्थंकरों के साथ अनन्त जीवों को वहां से निर्वाण मोक्ष प्राप्त हुआ था। वहां का कण-कण पावन और पूज्यनीय हैं। कहते हैं कि जिसने अपने जीवन काल में भाव सहित शिखर जी की यात्रा एक बार कर ली समझो उसके नरक और तिर्यंच गति का कभी बंध नही होगा और वह जल्द ही मोक्ष मार्ग का पुरुषार्थी बनेगा। ऐसे ही उज्जवल भावों से समाजजन ने शिखर जी की वन्दना की ओर उस का समापन जिनेन्द्र भक्ति से किया। इस अवसर पर नीता धवल, शैलेन्द्र जैन, गजेन्द्र पतंग्या ने भजनों की प्रस्तुति दी। सम्मान के लाभार्थी अशोक, चेतन और अभिषेक राणा थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन ने किया। आभार रत्नेश जैन ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें