Advertisement

भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत

ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . चित्रकुट:चित्रकूट में मंगलवार सुबह ऑटो और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 5 की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है।

डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसा साढ़े 5 बजे कर्वी मुख्यालय से सटे अमानपुर गांव के पास हाईवे पर हुआ।दरअसल, ऑटो किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। तभी सामने से आ रही डंपर से टकरा गया। दोनों की रफ्तार काफी तेज थी।

Advertisement

रेलवे स्टेशन से चित्रकूट जा रहे थे

लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह ट्रेन से कुछ श्रद्धालु कर्वी रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसके बाद वह ऑटो से चित्रकूट जा रहे थे। ऑटो में ड्राइवर समेत 8 लोग सवार थे। मृतकों में एक युवती समेत 5 लोग हैं। जिसमें से 3 की शिनाख्त हो गई है। दो लोग अखिलेश और अनिरुद्ध कन्नौज और एक युवती निधि हमीरपुर की रहने वाली है। पुलिस और लोगों की शिनाख्त करने में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें