Advertisement

भीषण सड़क हादसा,15 लोगों की मौत, 8 घायल

 खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 15 मजदूरों की मौत

Advertisement

कवर्धा। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। पिकअप में 25 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। घटना बाहपानी ग्राम के पास हुई। पुलिस की टीम अभी घटनास्थल पर पहुंची है। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्‍लव के अनुसार घटना में 14 महिलाओं सहित एक पुरुष की मृत्‍यु हुई है, वहीं 8 अन्‍य घायलों को अस्‍पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें