चित्रों में अलौकिक सिंहस्थ को साकार करेंगे हुनरबाज

अक्षर विश्व का रंग संग ड्राइंग कॉम्पिटिशन का 19वां सीजन 18 जनवरी को
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अक्षर विश्व का ड्रॉइंग एवं पेंटिंग कॉम्पिटिशन 18 जनवरी को सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी कैम्पस में होगा। कॉम्पिटिशन का यह 19वां सीजन है जिसका विषय ‘अलौकिक सिंहस्थ’ है। इसमें शहर के सैकड़ों हुनरबाज जुटेंगे जो अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से साकार कर उनमें रंग भरेंगे। स्पर्धा पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी। इसमें शामिल होने प्रतिभागियों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रतियोगिता स्थल पर लगे ड्रॉप बॉक्स में जमा करने होंगे।
कॉम्पिटिशन की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होगी जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अंदर सभी पार्टिसिपेंट्स को दिए गए विषय पर अपना टास्क पूरा करना होगा। स्पर्धा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को ड्रॉइंग शीट मौके पर दी जाएगी। कलर्स एवं अन्य लगने वाली सामग्री उन्हें साथ लानी होगी। स्पर्धा के लिए चार ग्रुप ए, बी, सी, डी बनाए गए हैं। हर ग्रुप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सांत्वना पुरस्कार के साथ सभी पार्टिसिपेंट्स को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
सेल्फी कॉर्नर में संजो सकेंगे यादें
प्रतियोगिता स्थल पर पार्टिसिपेंट्स के लिए सेल्फी कॉर्नर भी रहेगा जहां वे अपनी सेल्फी क्लिक कर इस यादगार लम्हें को संजो सकेंगे। साथ ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव परफॉर्मेेंस भी कार्यक्रम के दौरान चलता रहेगा।
क्या कहते हैं पिछले साल के विजेता
काम्पिटिशन को लेकर बहुत एक्साइटेड थी, कलर्स काफी पसंद है। अभी भी दिनभर चित्र बनाती हूं। यह पहली प्रतियोगिता थी जिसमें भाग लिया। मैनेंजमेंट और अरेजमेंट काफी अच्छा था और बच्चे फ्रीली चित्र बना पा रहे थे।
रीजा रहमान
प्रथम विजेता, ग्रुप ए
अनुभव अच्छा रहा था इसलिए इस बार फिर से रंग संग ड्राइंग कॉम्पिटशन में भाग ले रहा हूं। उम्मीद है इस बार भी काफी मजा आएगा।
जस्टिन रावत
द्वितीय विजेता, ग्रुप ए
बहुत बढिय़ा लगा रंग संग प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट कर। इस बार भी भाग लेने वाले हंै, इसके लेकर काफी एक्साइटेड हूं।
सानविका शर्मा
तृतीय विजेता, ग्रुप ए
मोबाइल पर देखकर ही मैंने ड्राइंग सीखी है। रंग संग ड्राइंग प्रतियोगिता काफी अच्छी है जो बच्चों को इस तरह प्लेटफॉर्म देती है। इससे उन्हें उनकी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। इसमें मजाया और माहौल भी काफी फ्रेंडली था।
तनुश्री परिदा
प्रथम विजेता, ग्रुप बी
पहली बार मैंने रंग संग ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया था जिसका एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा है। वहीं से मैं मोटिवेट हुई और मुझे पता चला कि अकेले किस तरह से भाग लिया जाता है।
काशवी ऐरन
द्वितीय विजेता, ग्रुप बी
रंग संग में भाग लेना ही अलग अनुभव रहा। इतने बच्चों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन कर अच्छा लगा। विनर बनना अपने आप में बड़ी बात है। स्पर्धा का एक्सपीरियंस अच्छा था।
समृद्धि दुबे
तृतीय विजेता, ग्रुप सी
मैं तीन साल से रंग संग की विनर रही हूं। वहां की गेस्ट और अक्षर विश्व की
टीम भी अच्छी थी। बिना किसी पार्शलिटी से विजेताओं के निर्णय आए। माहौल की बात की
जाए तो वह हमेशा ही अच्छा होता है।
समृद्धि चौधरी
द्वितीय विजेता, ग्रुप सी
कॉम्पिटिशन में इतने सारे बच्चे चित्र बना रहे थे जो देखना काफी अच्छा था। मैं तीसरे नंबर पर आया था, इसके लिए मुझे काफी सारे गिफ्ट मिले थे। इस साल भी मैं अक्षरविश्व
के रंग संग ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग लेने की कोशिश करूंगा।
गौतम चौहान,
द्वितीय विजेता, ग्रुप सी
पिछले साल प्रतियोगिता में शामिल होने का अनुभव काफी अच्छा और यादगार रहा। वहां का माहौल भी काफी अच्छा था। इसके अलावा मैनेजमेंट काफी अच्छा था और वहां मौजूद लोगों ने भी काफी सहयोग किया।
यशी गोयल, प्रथम विजेता, ग्रुप डी
पिछले साल ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन काफी अच्छा था। सिम्पिलिसिटी ने कॉम्पिटिशन को और अच्छा बनाया। किसी अखबार ने आज तक ऐसी स्पर्धा ऑर्गनाइज नहीं की। इससे लगता है चित्रकला में कॅरियर बनाया जा सकता है।
मुस्कान कुशवाह
द्वितीय विजेता, ग्रुप डी
अक्षरविश्व के साथ यह लगातार मेरा चौथा साल हैं। कॉम्पिटिशन की बात करें तो वहां का इनवायरमेंट काफी फ्रेंडली था। बीच-बीच में सिंगर जो गाने जा रहा था उससे हमें और मोटिवेशन मिल रहा था। इट वॉज ग्रेट एक्सपीरियंस।
आरव चौरसिया
तृतीय विजेता, ग्रुप डी









