Advertisement

चरक अस्पताल में पत्नी की मौत के बाद पति गायब, हत्या का संदेह

उज्जैन। चरक अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद उसकी पति गायब हो गया। महिला का शव पीएम रूम में रखा है। मंगलवार रात एक व्यक्ति खुद को महिला का पति बताकर उसे घायल अवस्था में अस्पताल लाया था, लेकिन बुधवार तड़के महिला की मौत होते ही वह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कोतवाली पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात एक व्यक्ति लीलाबाई (40 वर्ष) नामक महिला को घायल हालत में अस्पताल लेकर आया था। उसने अपना नाम कालू भील निवासी मोरवानी (रतलाम) बताया और कहा कि देवास में एक चार पहिया वाहन की टक्कर से लीलाबाई घायल हुई है। बुधवार तड़के इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी और पति कालू की खोजबीन की, तो वह अस्पताल से गायब मिला। उसने अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज नहीं कराया था।

मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब कोतवाली पुलिस ने रतलाम स्थित उस पते पर संपर्क किया जो कालू ने लिखवाया था। वहां मौजूद कालू के परिजनों ने लीलाबाई को पहचानने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह कालू की पत्नी नहीं है। परिजनों ने यह भी बताया कि कालू भी घर नहीं लौटा है। हुलिए से मृतका श्रमिक प्रतीत हो रही है। घायल को छोड़कर भागना और गलत जानकारी देना कालू को मुख्य संदिग्ध बना रहा है। पुलिस अभी मृतका के असली परिजनों की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review