Advertisement

चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर चाकू से 12 वार किए,मौत

इंदौर में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला को देर रात अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। घटना लसूड़िया थाना इलाके की है। दीपा वर्मा (36) पर उसके पति शैलेंद्र ने चाकू से करीब एक दर्जन वार किए। महिला की मौत मंगलवार रात लगभग तीन बजे हुई।चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर चाकू से 12 वार किए। मां की चीखें सुनकर मासूम बेटियों ने पिता को रोकने की कोशिश की लेकिन मां को बचा न सकीं। मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

Advertisement

घटना इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक दीपा वर्मा (36) की उसके पति शैलेन्द्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला की मौत मंगलवार रात लगभग तीन बजे हुई। शैलेन्द्र भाजपा विधायक की फालगुनी होटल में कर्मचारी है। वह रात 11 बजे घर पहुंचा और उसका पत्नी से विवाद हो गया।

रात एक बजे के आसपास उसने पत्नी को 12 बार से अधिक बार चाकू मारे। दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 13 साल की है और छोटी बेटी छह साल की है। पति ने जब महिला को चाकू मारे तो मां की चीखें सुनकर दोनों बेटियों की नींद खुल गई। दोनों ने मां को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद बेटियों ने अपने मामा धीरज को फोन करके बुलाया तब वह घर पहुंचे। इसके बाद वे बहन को रात तीन बजे एमवाय ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

शेलेन्द्र होटल की तरफ से मिले सर्वेट क्वार्टर में ही रहता है। वह यहां पर माली का काम करता था। इसी क्वार्टर में उसने पत्नी की हत्या की। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं। विवाद के पीछे आपसी कहासुनी बताई जा रही है। शैलेन्द्र रात में थाने पहुंचा और अपने आप को सरेंडर कर दिया। पुलिस शैलेन्द्र से हत्या को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतिका के भाई ने बताया कि शैलेन्द्र पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। इसी बात पर दोनों के बीच में विवाद होते थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें