Advertisement

I.N.D.I.A. ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का किया ऐलान

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक के दूसरे दिन 13 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान कर दिया गया। इस कमेटी में केसी वेणुगोपाल, संजय राउत, शरद पवार, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, उमर अब्दुल्ला, ललन सिंह, तेजस्वी यादव, महबूबा मुफ्ती, डी राजा, अभिषेक बनर्जी, और राघव चड्ढा सदस्य होंगे।

Advertisement

हालांकि, गठबंधन के लोगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए इसे 1 सितंबर को लॉन्च नहीं किया गया। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, जिनमें से एक सभी को पसंद आया, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने बाकी हैं। इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा।

यह मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में चल रही है। विपक्षी गठबंधन कन्वीनर (संयोजक) का नाम दोपहर तक जारी कर सकता है। मीटिंग में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जैसे-जैसे I.N.D.I.A मजबूत होगा तो उसके सदस्यों पर छापे और गिरफ्तारियां भी बढ़ेंगी।

Advertisement

बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेता शामिल हुए थे। इन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें