Advertisement

ICC ने जारी किया नया World Cup 2023 शेड्यूल

9 मैचों में हुए बदलाव, जानिए कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसमें भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला भी शामिल है। पहले 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होनी थी। परिणामस्वरूप, दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच शनिवार, 14 अक्टूबर से स्थानांतरित किया गया है। अब 24 घंटे बाद रविवार, 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का बड़ा मैच 24 घंटे पीछे चला गया है। पहले यह 13 अक्टूबर को खेला जाना था। लेकिन अब यह उनकी जगह 12 अक्टूबर को ही होगा।

Advertisement

इसी तरह, बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड का मैच 14 अक्टूबर को चेन्नई में होना था। अब यह एक दिन पहले यानी 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले यह डे मैच होना था लेकिन अब डे नाइट होगा।

Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 के अंत में तीन मुकाबलों का शेड्यूल बदला गया है। 12 नवंबर को इंग्लैंड की टक्कर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश से होनी थी। अब ये दोनों मैच 11 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके साथ ही 11 नवंबर को भारत और नीदरलैंड्स के बीच होने वाला मैच अब 12 नवंबर को होगा। बेंगलुरू में होने वाला यह मुकाबला ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भी होगा। 12 नवंबर को ही दिवाली भी है।

वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को होगी। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। 15 और 16 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाबी मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा।

World Cup 2023 Full Schedule

Related Articles