Advertisement

बगैर नंबर का वाहन दिखा तो टायर की निकलेगी हवा, थाने में होगा जमा

उज्जैन पुलिस हुई जागृत, नया फरमान

Advertisement

उज्जैन। शहर में एक के बाद एक हो रही लूट व चोरी की वारदातों के बाद सुबह एसपी ने वायरलेस सेट पर मीटिंग शुरू करते ही सिर्फ एक निर्देश दिया कि शहर में बिना नंबर के वाहन नजर नहीं आना चाहिए, जो भी वाहन मिले उसकी हवा निकालकर थाने में खड़ा करवाओ।

वाहन चोरी, लूट, सूने मकानों के ताले टूटने से लेकर शादी समारोह में घुसकर चोरी की वारदातें शहर में लगातार हो रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं और पुलिसकर्मी फोर्स की कमी, दूसरे कामों का लोड और अतिरिक्त ड्यूटी का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि एसपी द्वारा प्रतिदिन शहर व देहात थानों के पुलिस अफसरों को संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, शाम के समय थानों के पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतरने जैसे निर्देश दिये जा रहे हैं लेकिन एसपी के निर्देशों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा।

Advertisement

सुबह एसपी ने वायरलेस सेट पर होने वाली मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि बिना नंबर के सड़कों पर दौडऩे वाले वाहनों की हवा निकालकर थाने में खड़ा करने की कार्यवाही की जाएं। सड़कों पर एक भी बिना नंबर का वाहन नहीं दिखना चाहिये। हालांकि सुबह 9 बजे के करीब दिए गये निर्देश का दोपहर 1 बजे तक पालन होते कहीं भी नजर नहीं आया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें