500 रुपए मांगे तो पाइप से किया हमला, चाकू भी मारे

कैटरिंग का काम करता है घायल, चरक अस्पताल में भर्ती, देवासगेट पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। कैटरिंग का काम करने वाले युवक के साथ 500 रुपए मांगने की बात पर साथी ने ही मारपीट की। उसने पहले पाइप से हमला किया फिर चाकू भी मारे। युवक को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
20 वर्षीय घायल का नाम राहुल पिता नरेंद्र शिवपाल निवासी हीरामिल की चाल है। राहुल ने बताया कि वह दोस्त निक्की कैथवास के साथ मिलकर घर से ही कैटरिंग का काम करता है। निक्की से 500 रुपए लेना थे इसलिए वह शनिवार रात करीब 8 बजे उसके हीरामिल की चाल स्थित घर गया था।
जहां निक्की और उसके भतीजे गुल्लू ने रुपए को लेकर विवाद किया और गाली-गलौच करने लगे। विवाद बढ़ा तो दोनों ने राहुल पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फूट गया। इसके बाद चाकू भी मारे जिससे उसे जांघ पर दो घाव लगे हैं। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में देवासगेट पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।









