ऑनलाइन किया टैक्स का भुगतान तो मिलेगी 100 फीसदी छूट

शहरवासियों की जानकारी के लिए नगर निगम ने जगह-जगह लगाए फ्लैक्स
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शहरवासियों से संपत्तिकर और जलकर की वसूली के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। लोग टैक्स का भुगतान करें, इसके लिए उन्हें छूट भी दी जा रही है। इसकी जानकारी देने के लिए शहरभर में जगह-जगह नगर निगम द्वारा फ्लैक्स भी लगाए गए हैं।
दरअसल, संपत्तिकर, जलकर एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार का ३१ मार्च तक ऑनलाइन भुगतान करने पर अधिभार में छूट मिलेगी। यह छूट 25 से 100 प्रतिशत तक हो सकती है। स्कीम के मुताबिक 50 हजार रुपए संपत्तिकर बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी तरह ५० हजार से १ लाख रुपए तक बकाया होने पर 50 प्रतिशत और 1 लाख से अधिक संपत्तिकर बकाया होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के शहरवासी अपने-अपने जोन कार्यालयों से ले सकते हैं।









