Advertisement

चार दशक में आशीष सिंह पहले आईएएस, जो उज्जैन निगमायुक्त , कलेक्टर, सिंहस्थ मेला अधिकारी के बाद अब संभागायुक्त भी बने

सीएम डॉ. मोहन यादव की गहरी सोच से सिंहस्थ के कामों में आएगी तेजी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह बड़वानी कलेक्टर और एडिशनल निगमायुक्त संतोष टैगोर आईएएस बने

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। उज्जैन के करीब चार दशक के इतिहास में आशीषसिंह पहले ऐसे आईएएस बन गए हैं, जो निगमायुक्त, मेलाधिकारी, कलेक्टर के बाद अब संभागायुक्त की भूमिका में होंगे। उनकी पदस्थी सीएम डॉ. मोहन यादव की उस गहरी सोच का नतीजा है, जो सिंहस्थ के काम बेहतर कराना चाहते हैं। सिंह को उज्जैन के तीन बड़े पदों का गहरा अनुभव है।

Advertisement

राज्य शासन ने सोमवार देर रात आईएएस के तबादले किए। इसमें इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभागायुक्त बनाया है। इंदौर के निगमायुक्त शिवम वर्मा इंदौर में ही कलेक्टर बनाए गए हैं। उनकी पत्नी और उज्जैन जिला पंचायत सीईओ जयतिसिंह को बड़वानी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। जनसंपर्क आयुक्त डा. सुदाम खाड़े इंदौर संभागायुक्त और आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्रसिंह को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त और जबलपुर की निगमायुक्त प्रीति यादव आगर-मालवा कलेक्टर बनाई गई हैं।

अफसरों की नियुक्ति के साथ ही उनकी पोस्टिंग पर भी बात होने लगी है। सबसे ज्यादा चर्चा में फील्ड के गहरे जानकार, बेहतर कम्युनिकेटर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की पोस्टिंग है। संभागायुक्त बने सिंह उज्जैन में पदस्थ होने वाले पहले ऐसे आईएएस बन गए हैं, जो यहां के सभी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वह उज्जैन में निगमायुक्त, सिंहस्थ मेलाधिकारी, कलेक्टर और अब संभागायुक्त की भूमिका में होंगे।

Advertisement

अरोरा और श्रीवास्तव दो पदों पर रहे

सिंह से पहले सीपी अरोरा कलेक्टर और संभागायुक्त रहे हैं लेकिन वह निगमायुक्त नहीं रहें। हालांकि अरोरा २००० में कलेक्टर रहते कुछ समय के लिए उज्जैन नगरनिगम के प्रशासक जरूर रहे थे। इसी तरह अजातशत्रु श्रीवास्तव उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ, निगमायुक्त और कलेक्टर रहे लेकिन संभागायुक्त और मेलाधिकारी नहीं। दूसरी बात यह दोनों अफसरों प्रमोटी आईएएस थे, यानी यह सीधे आईएएस नहीं थे। श्रीवास्तव राज्य प्रशासनिक सेवा के जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा में चुने गए थे, जबकि अरोरा राज्य सहकारिता सेवा के जरिये आईएएस बने थे।

सिंह बेहतर अफसर उज्जैन को मिलेगा लाभ

चार सिंहस्थ (1980, 1992, 2004, 2016) का अनुभव रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल कहते हैं कि संभागायुक्त के रूप में आशीष सिंह की पदस्थी मुख्यमंत्री की गंभीर सोच बताती है। सिंह के आने से सिंहस्थ के काम में तेजी आएगी। उन्हें निगम आयुक्त, कलेक्टर से लेकर मेला अधिकारी तक का अनुभव है। वह शहर की रग-रग से वाकिफ हैं। उनके अनुभव का फायदा सिंहस्थ 2028 में मिलेगा। पूर्व निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत भी कहते हैं कि आशीष सिंह की शैली लाजवाब है। वह सबको साथ लेकर चलते हैं।

सबको साधने में महारथ है आशीष सिंह को

यूपी के उन्नाव जिले के रहने वाले आशीषसिंह की खूबी सबको साधने की है। उनकी गिनती तेजतर्रार अफसरों में होती है। वह कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अनुकूल बनाने का माद्दा रखते हैं। सत्ताधारी दल के साथ तो उनके संबंध बेहतर रहते ही है, विपक्ष के साथ भी पटरी बैठाने में उन्हें महारथ हासिल है। कोरोनाकाल में कलेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल यादगार है, हालांकि महाकाल महालोक में मूर्तियों के निर्माण में कथित गड़बड़ी के छींटे भी उनपर हैं।

पति-पत्नी दोनों कलेक्टर

उज्जैन जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह को बड़वानी और उनके पति शिवम वर्मा को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। करीब दो साल तक उज्जैन में पदस्थ रहीं जयतिसिंह ने जिला पंचायत को बखूबी बहुत अच्छे से चलाया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जल पहुंचाने और शिक्षा क्षेत्र में नवाचार किए।

उज्जैन में पदस्थ सात अफसर आईएएएस बने

उज्जैन में पदस्थ रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर आईएएस पदोन्नत हुए हैं।

इनमें डॉ. कैलाश बुंदेला, जितेंद्र सिंह चौहान, संतोष कुमार टैगोर, निशा डामर, शैली कनाश, रोहन सक्सेना और आशीष पाठक शामिल हैं।

टैगोर अभी नगरनिगम में अपर आयुक्त हैं, जबकि आशीष पाठक इंदौर में परिवहन उपायुक्त हैं।

अक्षरविश्व ने सबसे पहले बताया था आशीष होंगे संभागायुक्त

अक्षरविश्व ने सबसे पहले 30 जुलाई को ही आशीषसिंह के संभागायुक्त होने की खबर प्रकाशित की थी। तब यह भी बताया था कि आशीष सिंह सचिव पद पर पदोन्नत होने वाले हैं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें संभागायुक्त की जिम्मेदारी दी जाएगी। सीएम डॉ् मोहन यादव ने मंजूरी तो पहले ही दे दी थी बस तलाश इंदौर कलेक्टर की हो रही थी। इस पद पर शिवम वर्मा की पदस्थ करते हुए आशीषसिंह को उज्जैन संभागायुक्त बना दिया गया।

Related Articles