Advertisement

महिदपुर में दो पागल कुत्तों ने एक दिन में 20 को काटा, नपा ने दोनों को पकड़ा

उज्जैन। जिले के महिदपुर में बुधवार को दो पागल कुत्तों ने 20 लोगों को काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। अस्पताल में हताहतों का दिनभर तांता लगा रहा। सभी को एंटी रैबिज इंजेक्शन दिया गया है। सभी हताहतों की स्थिति अब खतरे के बाहर है। बुधवार को कन्या उमावि स्कूल के बाहर सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में डॉग बाइट की घटना हुई है। एक ही दिन में 20 लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल के डॉ. एमएस रामपुरे के मुताबिक बुधवार को आए सभी करीब 20 लोगों की स्थिति अब बेहतर है। उन्हें एंटी रैबीज इंजैक्शन दिए गए हैं। अस्पताल रिकार्ड के मुताबिक जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही 30 से 40 केस डॉग बाइट के आ चुके हैं। यदि ग्रामीण इलाकों को मिला लिया जाए, तो यह आंकड़ा 100 के पार पहुँच सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आनन-फानन में सुधारी पेयजल लाइन: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद महिदपुर नगरपालिका ने तुरंत फिल्टर प्लांट के संपवेल की सफाई करवाई। वार्ड 16 में स्नेह सिटी में लीकेज पाइपलाइन को आनन-फानन दुरुस्त किया गया। चर्चा है कि यह काम नगर पालिका पहले भी कर सकती थी। बड़ी घटना होने का इंतजार क्यों? जबकि शहर में सफाई व्यवस्था पर अभी तक नपा का ध्यान नहीं है।

स्ट्रीट डॉग के कारण स्कूल जाने में घबरा रही बालिकाएं
नगर पालिका कार्यालय से महज 100 मीटर की दूर स्थित शासकीय कन्या उमावि के पास स्ट्रीट डॉग काफी संख्या में घूमते हैं। इनसे स्कूल जाने वाली बालिकाएं डरी-सहमी रहती हैं। इतनी घटनाएं होने के बाद भी यहां से कुत्तों की धरपकड़ नहीं हो रही है।

Advertisement

इनका कहना
दो कुत्ते पागल हो गए थे। जिन्होंने करीब 20 लोगों को काटा। सभी को एंटी रैबिज इंजेक्शन दिए हैं। दोनों कुत्तों को बुधवार को ही पकड़ लिया था। जिसमेें से एक की बुधवार रात मौत हो चुकी है और दूसरा मरणासन्न है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
राजा यादव, नपा सीएमओ महिदपुर

Advertisement

Related Articles

Write a review