Advertisement

पटेलनगर में महिला से छेड़छाड़ के बाद घर में घुस भाई-बहन को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पटेल नगर में रहने वाले युवक के साथ घर के सामने रहने वाले व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन से भी अश्लील हरकत कर पीट दिया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

योगेश आसवानी पिता चंद्रशेखर आसवानी 33 वर्ष निवासी पटेल नगर ने बताया कि वह चश्मे-बेल्ट की दुकान चलाता है। मंगलवार दोपहर 2.30बजे बहन दामिनी ने फोन पर सूचना दी कि घर के सामने रहने वाला जयकिशन गोविंदानी विवाद कर रहा है। योगेश घर पहुंचा तो जयकिशन ने अपने परिवार के हिमांशु, कमलेश, दीपा, प्रिया के साथ मिलकर हमला किया और घर में घुस गये। सभी ने घर में तोडफ़ोड़ की।

 

रोकने पर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई बहन दामिनी के साथ अश्लील हरकत की और उसे भी घायल कर दिया। योगेश ने बताया कि जयकिशन से पहले भी विवाद हुआ था। वह पत्नी और बहन के साथ अश्लील हरकत करता है। दामिनी प्रायवेट स्कूल में टीचर है। चिमनगंज पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles