रात में लग रही थी बाजी पर बाजी, फिर पहुंच गई पुलिस

गणेश घाट से बडऩगर पुलिस ने 14 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ताश पत्ते और 7160 रुपए जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन जिले की बडऩगर तहसील में बीती रात बाजी पर बाजी लगा रहे 14जुआरियों को पुलिस ने धरदबोचा। इनके पास से ताश पत्ते और 7160 रुपए कैश जब्त किया गया है।
बडऩगर टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एमपीईबी के पीछे गणेश घाट कॉलोनी में मंगलवार रात पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को पकड़ा। पूछताछ में जुआरियों ने अपना नाम सरफराज पिता अजीजउद्दीन शेख निवासी शाहजीलाल पुरा, मोहम्मद खलील पिता मोहम्मद जलील शेख निवासी शाहजीलाल पुरा, लखन पिता सीताराम चौहान निवासी रेलवे स्टेशन, इकबालउद्दीन पिता इस्लामउद्दीन शेख निवासी शाहजीलाल पुरा, मोशीन पिता हुसैन शेख निवासी शाहजीलाल पुरा, इस्तीकार पिता शब्बीर शाह निवासी मिर्ची बाजार, मेहमूद खान पिता मोहम्मद हुसैन निवासी खेड़ा माधव, जफर पिता अखलाक हुसैन निवासी गुलाबपुरा, अजहरउद्दीन पिता वलीउद्दीन निवासी उज्जैन रोड, शाहरुख पिता अब्दुल गफार निवासी गुलाबपुरा, जुबेर पिता जहीरउद्दीन निवासी जूना शहर टंकी के पास, जुबेरउद्दीन पिता अजीजउद्दीन निवासी शाहजीलाल पुरा, मोहम्मद खान पिता अयूब खान निवासी मंगलनाथ मार्ग मिर्जा गली और अशफाक पिता गफ्फार खां निवासी मंगलनाथ पथ मिर्जा गली बताया। इनके पास से ताशपत्ते और 7160 रुपए जब्त किए गए। जांच में पता चला कि आरोपी सरफराज, लखन चौहान, इकबालउद्दीन, जफर हुसैन, शाहरुख और जुबेरउद्दीन आदतन बदमाश हैं और सभी के खिलाफ पहले से ही कई प्रकरण दर्ज हैं।
इधर, तराना पुलिस ने तीन कार्रवाई में पकड़े 3 जुआरी
इधर, तराना पुलिस ने भी तीन कार्रवाई में तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कनासिया नाका के पास से सुरेश पिता भेरूलाल निवासी नई आबादी, मक्सी को अवैध रूप से सट्टा अंक लिखते पकड़ा। इसी तरह दूसरी कार्रवाई में रवि पिता गोवर्धनलाल निवासी बिसनखेड़ी और तीसरी कार्रवाई में जमनालाल पिता ओंकारलाल निवासी ग्राम कनासिया को गिरफ्तार किया गया।









