Advertisement

IND vs IRE 2nd T20:Team India ने आयरलैंड को 33 रन से हराया

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने 33 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185/5 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 152 रन ही बना पाई और मैच हार गई।

Advertisement

भारतीय टीम टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 152 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 58 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए।

संजू सैमसन ने 40 और रिंकू सिंह ने 38 रन का योगदान दिया। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में आयरलैंड ने एंड्रयू बालबर्नी के 72 रनों के दम पर खूब लड़ाई की, लेकिन मैच नहीं जीत सका। बालबर्नी के अलावा मार्क अडायर 23, कर्टिस कैंफर 18 और जॉर्ज डॉकरेल 13 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें