IND vs NED T20 World Cup 2026 : टीम इंडिया ने जीता टॉस

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। जबकि अक्षर पटेल को आराम दिया गया है। कुलदीप यादव को बाहर किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। हालांकि, टी-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके। वे पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीरो पर आउट हुए। दूसरी ओर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर भी हो जाएगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ।
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन।









