Advertisement

IND vs SA 1st T20: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी टी20 सीरीज है।

Advertisement

।भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली।

वहीं, अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार 33 गेंदों में 50 रन और केएल राहुल 56 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने छक्के के साथ मैच को फिनिश किया। उन्होंने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तबरेज शम्सी की बॉल पर छक्का जड़ा और टीम इंडिया को जीत दिलाई।

Advertisement

इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अगला मैच दो अक्तूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें