Advertisement

27 मई को पुरी के लिए चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

10 दिन-रात का टूर, स्लीपर, सेकंड और थर्ड एसी के लिए अलग-अलग किराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। रेलवे एक बार फिर यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने जा रही है जिसके लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 27 मई को इंदौर से रवाना होगी और पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, काशी विश्वनाथ और अयोध्या के दर्शन करवाएगी। आईआरसीटीसी इस ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन में तीन श्रेणी रहेगी जिसमें स्लीपर के साथ सेकंड और थर्ड एसी भी शामिल होगा। ट्रेन में एल-एचबी कोच लगाए गए हैं। 27 मई को यह ट्रेन इंदौर से उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर, कटनी, अनूपपुर होते हुए 29 मई को ओडिशा के जगन्नाथपुरी पहुंचेगी। यहां यात्री दर्शन करेंगे और दूसरे दिन सुबह यानी 30 मई को कोलकाता रवाना होंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद सडक़ मार्ग से उन्हें गंगासागर ले जाया जाएगा, जहां रात्रि में भोजन एवं विश्राम होगा। 31 मई की रात गंगासागर में रुकने के बाद यात्री दूसरे दिन सुबह 1 जून को कोलकाता के कालीमाता मंदिर में दर्शन करेंगे और रातभर यात्रा करेंगे। 2 जून को माधवपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से सडक़ मार्ग से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जाएंगे और फिर 3 जून को वाराणसी पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। यहां से ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी और श्रीराम लला के दर्शन करवाने के बाद 4 जून की शाम को इंदौर रवाना होगी और 5 जून को इंदौर पहुंचेगी।

९ जून को दक्षिण दर्शन के लिए रवाना होगी

Advertisement

इसी तरह दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल तिरुपति, रामेश्वरम्, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ९ जून को रवाना होगी। इसमें स्लीपर क्लास के हर पैसेंजर को १८ हजार रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह सेकंड एसी का किराया ३८,५०० रुपए और थर्ड एसी के लिए २९,५०० रुपए प्रति पैसेंजर होगा। यात्रा की अवधि १० दिन और ९ रात की रहेगी। पैसेंजर इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर से बैठ-उतर सकते हैं। इस टूर की ऑनलाइन बुकिंग 222.द्बह्म्ष्ह्लष्ह्लशह्वह्म्द्बह्यद्व.ष्शद्व वेबसाइट से कर सकते हैं।

यह रहेगा किराया

Advertisement

१० दिन और ९ रात के इस टूर के लिए स्लीपर का किराया १७,६०० रुपए, थर्ड एसी के लिए २८,५०० और सेकंड एसी के लिए ३७,५०० रुपए रहेगा। इसमें नाश्ता, लंच और डिनर शामिल रहेगा। भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करीब ३३ प्रतिशत रियायत भी दे रही है जो उपरोक्त कीमत में शामिल है।यह रहेंगे बोर्डिंग पॉइंट पॉइंट इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नृसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर।

Related Articles

Write a review