Advertisement

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, MP की क्रांति गौड़ को मिलेगा ₹1 करोड़ का इनाम

भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ ने वीमेंस वर्ल्ड कप में धमाल मचाया है। उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। क्रांति ने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। गरीबी से लड़ते हुए क्रांति गौड़ ने यह मुकाम हासिल की है। क्रांति गौड़ की सफलता पर सीएम मोहन यादव ने इनाम की घोषणा की है।

Advertisement

एक करोड़ रुपए देगी मोहन सरकार

वहीं, सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा है कि कल क्रिकेट में बेटियों ने धमाल मचा दिया। विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम में मध्यप्रदेश की बेटी एवं प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹1 करोड़ देने की घोषणा करते हैं।क्रांति गौड़ का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। आज भी उनका परिवार दो कमरे के घर में रहता है। वह भी सरकारी मकान है। क्रांति पांच-भाई बहन है। वह सबसे छोटी है। गरीबी की वजह से आठवीं में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

Advertisement

इसके बाद क्रिकेट के क्षेत्र में करियर बना रही थी।दरअसल, क्रांति गौड़ आठ साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही है। वह शुरुआत में घर के बाहर लड़कों के साथ टेनिस बॉल से खेलती थी। वह तमाम तानों के बावजूद संघर्ष को जारी रखी है। आज क्रांति के चैंपियन बनने के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है। परिवार और गांव के लोग आधी रात तक टीवी से चिपके हुए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें