Advertisement

उज्जैन से चलेगी इंदौर-बिलासपुर, महू-रीवा एक्सप्रेस

रतलाम मंडल के महू-इंदौर का रेल खंड 17 दिन के लिए बंद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रतलाम रेल मंडल के राऊ-महू रेलखंड के दोहरीकरण के चलते 11 से 27 मई तक इंदौर-महू रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। ऐसे में महू से चलकर इंदौर होते हुए बड़े शहरों को जाने वाली प्रमुख ट्रेन का संचालन इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर और अन्य स्टेशन से किया जाएगा। इसमें इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस और महू-रीवा-महू एक्सप्रेस का संचालन उज्जैन से किया जाएगा। इस दौरान इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू और पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद रहेगा।

रतलाम रेल मंडल के राऊ-महू रेलखंड के दोहरीकरण के चलते 11 से 27 मई तक इंदौर-महू रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इस दौरान इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू और पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। वहीं महू से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर और उज्जैन से किया जाएगा। दरअसल, 27 मई को इस रेलखंड का रेलवे सुरक्षा आयोग के अफसर निरीक्षण करेंगे, ताकि दूसरी लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो सके।

Advertisement

27 मई को ट्रैक का निरीक्षण

रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल मार्च में राऊ-महू के 9.5 किमी के रेलखंड पर दूसरी रेल लाइन डालने का काम शुरू हुआ था, जो अब जाकर पूरा हुआ है। इसके साथ महू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक पर रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। अब 11 से 26 मई तक रेलवे का निर्माण विभाग रेलवे सुरक्षा आयोग के निरीक्षण के पहले काम को पूरा करेगा। इसके बाद 27 मई को रेलवे सुरक्षा आयोग द्वारा पूरे ट्रैक का निरीक्षण किया जाएगा। इन 17 दिनों में इंदौर-महू के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन और चार जोड़ी डेमू ट्रेन का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

Advertisement

इन ट्रेन का संचालन स्टेशन बदला

प्रयागराज एक्सप्रेस और पटना स्पेशल का संचालन लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इंदौर-बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और महू-रीवा-महू एक्सप्रेस का संचालन उज्जैन से होगा। वहीं मालवा एक्सप्रेस, इंदौर-भोपाल-इंदौर इंटरसिटी, कामाख्या एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन और नागपुर एक्सप्रेस का संचालन इंदौर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इसके साथ ही महू से रतलाम और रतलाम से महू के बीच चलने वाली सभी डेमू ट्रेनों का संचालन इंदौर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।

Related Articles

Write a review