Advertisement

इंदौर : होटल में ऑस्ट्रेलिया के नागरिक का शव मिला

इंदौर। पुलिस ने इंदौर के एक होटल के कमरे से मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के 53 वर्षीय नागरिक का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे से बैली गैविन एंड्रयू (53) का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि एंड्रयू ने जब मंगलवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और यह दरवाजा खोला गया। विश्वकर्मा ने कहा,‘‘पुलिस के फॉरेंसिक दल ने एंड्रयू के कमरे का मुआयना किया।

इस कमरे में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के शव पर भी कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के मुताबिक, पहली नजर में लगता है कि एंड्रयू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, लेकिन इसका वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें