Advertisement

इंदौर-नागपुर वंदेभारत में बढ़ी 598 सीट कल से 16 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन से गुजरने वाली प्रीमियम श्रेणी की ट्रेन इंदौर-नागपुर वंदेभारत में कल से 598 सीट बढ़ जाएगी। सोमवार से यह ट्रेन 16 कोच के साथ चलेगी।

Advertisement

करीब 2 साल पहले वंदे भारत एक्सप्रेस को इंदौर-भोपाल के बीच चलाया गया था। बाद में इसे नागपुर तक बढ़ा दिया गया था। तब ट्रेन खाली चला करती थी लेकिन जैसे ही इसका रूट बढ़ाकर नागपुर तक किया गया वंदे भारत में नो रूम की स्थिति बनने लगी। ट्रेन की दोनों श्रेणियां ही छह दिन फुल रहने लगी थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और डिमांड को देखते हुए ट्रेन में कोचों की संख्या 8 से बढ़ाकर 16 कर दी गई। पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन में सीटों की संख्या 526 से बढ़कर 1124 हो गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें