अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: कालिदास अकादमी परिसर में उत्सवी नजारा

5108 आचार्यों ने किया गीता पाठ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ बटुकों ने बड़ी तादाद में की सहभागिता

उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत मोक्षदा एकादशी पर बुधवार को कोठी रोड स्थित कालिदास संस्कृति परिसर में उत्सव-सा नजारा दिखाई दिया। गीता जयंती पर सुबह ९ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। 10 बच्चे आचार्यों एवं गुरुजनों ने बच्चों को प्रवचन दिए।

advertisement

इस दौरान जय श्रीराम और जय श्रीकृष्णा के जयकारों से पूरा अकादमी परिसर गूंज उठा। बच्चों के साथ बटुकों ने उत्साह से आयोजन में प्रतिभागिता की। 11 बजे से 5108 आचार्यों ने गीता पाठ की शुरुआत की। इस दौरान ऐसा अद्भुत दृश्य दिखाई दिया मानो सतयुग वापस लौट आया हो। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ बटुकों ने बड़ी तादाद में की सहभागिता की। बच्चों को छोडऩे के लिए स्कूल बसें कालिदास अकादमी पहुंचीं। एक घंटे चले गीता पाठ के बाद दोपहर 12 बजे उद्बोधन हुआ। तिलक लगाया, गीता भेंट की

आयोजन में शामिल होने पहुंचे सभी लोगों को स्कूली बच्चों ने प्रवेश द्वार पर पहले तिलक लगाया और उसके श्रीमद् भगवद् गीता भेंट की। आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया गया था जहां पर रेड कारपेट बिछाया गया। अंदर दाखिल होते ही भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं के मनोरम चित्र लगे हुए थे।

advertisement

सीएम करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत : आयोजन की अगली कड़ी में बुधवार दोपहर ३ बजे से गीता स्वाध्याय एवं प्रवचन होंगे। शाम को होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और गीता ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा व्याख्यान देंगे। श्रीगणेश गीता, श्रीराम गीता, श्रीदेवी गीता, श्रीशिव गीता, श्रीयम गीता, भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम, समय का भारतीयकरण पुस्तकों एवं श्रीमद्भागवद् गीता पाठ पर आधारित वीडियो का लोकार्पण, सुदर्शन चक्र की संगीतमय यात्रा- श्रीकृष्ण गाथा नृत्य नाट्य की प्रस्तुति होगी। पांच दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन 12 दिसंबर को संपूर्ण गीता पाठ एवं यज्ञ होगा।

इस्कॉन में हवन, अनुष्ठान और प्रवचन

गीता जयंती पर इस्कॉन के हर घर गीता अभियान का शुभारंभ हुआ। इसके तहत मंदिर प्रबंधन द्वारा 40 हजार गीता वितरित करने का लक्ष्य रखा है। धर्म के प्रचार के लिए श्रीकृष्ण, बलराम, सांदीपनि रथ प्रदेश के हर जिले और गांव में भ्रमण करेगा। बुधवार सुबह इस्कॉन मंदिर में हवन, अनुष्ठान एवं प्रवचन हुए। इसमें शामिल होने के लिए यूक्रेन के एलेक्सजेंडर श्मिट, रुस्लान, रूस के दिमित्र माल्टसेव सहित कई विदेशी पहुंचे। सभी ने सुबह 9.30 से 11 बजे तक संपूर्ण गीता का पाठ किया। इसके बाद गीता यज्ञ हुआ।

महाकाल में कलेक्टर ने किया पूजन-अर्चन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 6 बजे से गीता जयंती का आयोजन हुआ। जूना महाकाल के मंदिर के सामने स्थित यज्ञशाला में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पूजन किया। इसके बाद हवन में आहुति दी। सुबह ११ बजे तक चले कार्यक्रम में श्रीमद् भगवद् गीता के १८ अध्याय का पाठ श्री महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्थान के वेदपाठी बटुकों ने किया।

Related Articles

close