Monday, June 5, 2023
Homeखेल जगतIPL 2023: एलिमिनेटर मुकाबले में MI की जीत, LSG को 81 रनों...

IPL 2023: एलिमिनेटर मुकाबले में MI की जीत, LSG को 81 रनों से हराया

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंस्ट को 81 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही मुंबई की टीम दूसरे क्वालिफायर में पहुंच गई। यहां मुंबई का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 182 रन बनाए थे।

इसके जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में मुंबई के लिए बल्ले से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया।

सबसे ज्यादा 41 रन ग्रीन ने बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए। मुंबई के आकाश मधवाल ने पांच विकेट लिए।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!