उसके नसीब में महाकाल अन्नक्षेत्र का भोग नहीं था

महाकाल लोक कॉरिडोर में मौत आई और ले गई, बहाना बना अटैक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उज्जैन। वह अपने शहर से भगवान महाकाल के दर्शन करने आया। मुराद पूरी हो गई, दर्शन कर लिए। मौत उसका पीछा कर रही थी। जब भूख से व्यथित हुआ तो महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र का कूपन लेने गया। कूपन ले लिया। इसके पहले कि उसके एक निवाला मिलता, चक्कर आए और वह वहीं गिर गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने कहा, उसके नसीब में बाबा के दर्शन तो थे, लेकिन अन्न नहीं था।

Also read:- 8GB रैम+128GB स्टोरेज के साथ launch हुआ 100W फ़ास्ट चार्जर वाला OnePlus 11R 5G smartphone

गौरेगांव मुंबई में रहने वाला 48 वर्षीय सचिन पांचाल पिता बसंत पांचाल अपने दोस्त गणेश के साथ उज्जैन दर्शन करने आया था। रविवार दोपहर भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों के बाद दोनों दोस्त भोजन के लिए अन्नक्षेत्र का पास लेने महाकाल लोक कॉरीडोर में जा रहे थे तभी अचानक सचिन पांचाल को चक्कर आए और वह गिर गया। गणेश उसे कर्मचारियों की मदद से चरक अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। गणेश ने बताया कि सचिन पेंटर था। उसके परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

8GB रैम+128GB स्टोरेज के साथ launch हुआ 100W फ़ास्ट चार्जर वाला OnePlus 11R 5G smartphone

Related Articles