Advertisement

जय महाकाल…मंदिर में 43 हजार रुपए से भरा पर्स वापस मिला

कार्तिकेय मंडप में सुरक्षाकर्मी को पर्स मिला, दर्शनार्थी को ढूंढ लौटाया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। देश के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में प्रमुख महाकाल मंदिर में उस समय जय महाकाल की गूंज हो उठी, जब झारखंड के एक दर्शनार्थी को 43 हजार रुपयों से भरा पर्स वापस मिल गया। इसे लौटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दर्शनार्थी को ढूंढा और पर्स लौटाया।

झारखंड से आए दर्शनार्थी आदित्य झा महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे थे। इसी दौरान कार्तिकेय मंडप रैंप में उनका 43 हजार रुपयों से भरा पर्स गिर गया, जिसमें महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट भी थे। यह पर्स कार्तिकेय मंडप की व्यवस्था में तैनात सुरक्षाकर्मी राजपाल सिंह को मिला।

Advertisement

राजपाल ने तुरंत अपने उच्च अधिकारी को इसकी सूचना दी और पर्स मंदिर कंट्रोल रूम में जमा करवाया। कंट्रोल से बार बार एनाउंस किया गया तब आदित्य झा वहां पहुंचे और आवश्यक जानकारी के आधार पर झा को पर्स लौटाया गया। जब राजपाल ने पर्स लौटाया तो झा भावुक हो उठे। उन्होंने कहा इतने रुपए देख कोई भी पर्स नहीं लौटाता, लेकिन राजपाल ने तुरंत पर्स कंट्रोल रूम को दे दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें