Advertisement

ट्रम्प के शपथ ग्रहण में जयशंकर जाएंगे

विदेश मंत्री जयशंकर 20 जनवरी को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। वे यहां नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथग्रहण में शामिल होंगे। शपथग्रहण आयोजन समिति ने इसके लिए भारत को न्योता भेजा है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी X पर पोस्ट कर दी।

Advertisement

इस दौरान जयशंकर ट्रम्प प्रशासन में शामिल हो रहे मंत्रियों और दूसरे तमाम देशों से आए नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को हराकर जीत हासिल की है। डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव में 312 इलेक्टोरल वोट जीते, जबकि कमला हैरिस को 226 वोट ही मिले। चुनाव में जीत के लिए किसी प्रत्याशी को 270 इलेक्टोरल वोट्स चाहिए होते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें