Advertisement

पत्नी ने की शिकायत, पति ने जमीन पर कब्जा किया और बना लिया मकान

कलेक्टर ने विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा विभिन्न मामालों, मुद्दों और समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। आवेदनों को संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देश के साथ प्रेषित किया। मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रामातलाई खाचरौद निवासी सुंदरबाई पति शांतिलाल ने आवेदन दिया कि उनके पति द्वारा उनके स्वामित्व की भूमि पर कब्जा करके वहां मकान का निर्माण कर लिया गया है। इस पर तहसीलदार खाचरौद को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

निर्धारित भूमि पर निर्माण नहीं : बड़ागांव निवासी बबलू पिता ईश्वर सिंह ने आवेदन दिया कि सरपंच द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित की गई भूमि पर नहीं किया जा रहा है। इस पर सीईओ जनपद पंचायत खाचरौद को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

अवैध मिट्टी खनन

बडऩगर के सरसाना निवासी शिव कुमार प्रजापति ने आवेदन दिया कि उनके स्वामित्व की कृषि भूमि से गांव के कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खोदकर ले जाई जा रही है तथा मना करने पर उनके साथ अनावश्यक वाद-विवाद किया जा रहा है। इस पर खनिज विभाग के अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

पीएम आवास के भूखंड पर कब्जा

ग्राम मौलाना तहसील बडऩगर निवासी फूलचंद ने आवेदन दिया कि पांच साल पहले उन्हें पीएम आवास के अन्तर्गत भूखण्ड आवंटित किया गया था, जिस पर गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है। इस पर तहसीलदार बडऩगर को पूरे प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

अधिक राशि का बिल

आनन्द नगर निवासी उषा भावसार ने आवेदन दिया कि काफी समय से उनका विद्युत बिल अधिक आ रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही है। बिल का भुगतान करने में असमर्थ है। अत: उक्त बिल की राशि माफ की जाए। इस पर सेक्शन इंजीनियर एमपीईबी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सहायता राशि की मांग

आगर रोड निवासी मनोहर खत्री ने आवेदन दिया कि वे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उनकी माता लकवे से पीडि़त है तथा उनके इलाज के लिए उन्हें शासन की ओर से सहायता राशि दिलवाई जाए। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पटवारी हलका नंबर गलत
उज्जैन निवासी हीरालाल ने आवेदन दिया कि उनके स्वामित्व की कृषि भूमि का पटवारी हलका नंबर गलत दर्ज किया गया है। इसमें सुधार किया जाए। इस पर एसडीएम उज्जैन ग्रामीण को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें