जीतो अहिंसा रन का आयोजन…

शहरवासियों ने दिया अहिंसा का संदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाईजेशन (जीतो) द्वारा अहिंसा के संदेश को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में अहिंसा का प्रचार करने के लिए रविवार को उज्जैन में जीतो अहिंसा रन का आयोजन किया गया। उज्जैन के साथ ही देश के अनेक शहरों में जीतो अहिंसा रन आयोजित की गई।
जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाईजेशन (जीतो) उज्जैन की चेयरपर्सन मंजू सूर्या और चीफ सेकेट्ररी प्रीति मूथा ने बताया कि अहिंसा को प्रमोट करने और अहिंसा को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में जीतो अहिंसा रन का आयोजन किया गया था। उज्जैन में अहिंसा रन का आयोजन रविवार को कोठी पैलेस से किया गया।
दो हिस्सों में (३ किमी-५ किमी) की दौड़ में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत कर अहिंसा का संदेश दिया। खास बात यह कि जीतो अहिंसा रन में शहर के सभी वर्ग-समुदाय के नागरिक शामिल हुए।









