Advertisement

भगवान परशुराम जय घोष के साथ निकली यात्रा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। शुक्रवार को शहर में श्री परशुराम ब्राह्मण संगठन की ओर से परशुराम दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया।

Advertisement

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी व अध्यक्ष पं. गिरीश पाठक ने बताया कि सबसे पहले भगवान महाकाल और श्री परशुरामजी का पूजन किया गया। इसके बाद यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा गुदरी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, कंठाल, दौलतगंज, मालीपुरा, चामुंडा माता होते हुए टॉवर पर पहुंची।

यात्रा में महिलाएं पीले और पुरुष श्वेत वस्त्र धारण कर शामिल हुए। यात्रा के दौरान समाजजन मतदान करने का संदेश दे रहे हैं। शुक्रवार शाम को महाकाल मंदिर से ही अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष पं.सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शोभायात्रा शाम 6 बजे से महाकाल मंदिर के सामने से प्रारंभ होगी। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।

Advertisement

पूर्व संध्या पर आरती

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या के अवसर पर गुरुवार को भगवान की महाआरती के साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन द्वारा शहीद पार्क फ्रीगंज पर परशुराम भजन संध्या एवं 1001 दीपों से महाआरती की गई। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मां क्षिप्रा के तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। विश्व ब्राह्मण संगठन की उज्जैन इकाई ने शिप्रा तट राम घाट पर 9 1008 दीप प्रज्जवलित किए गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें