Advertisement

BJP में जाने की अटकलों पर बोले कमलनाथ

लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिनों का समय बचा है. इससे पहले विपक्ष को लगातार झटके लग रहे हैं. कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लग सकता है.

Advertisement

कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इतना ही नहीं, इनके साथ कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायक और पूर्व विधायक भी बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं. इस बीच कमलनाथ अपने बेटे नकुल के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं.

दिल्ली में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मीडिया के सवाल पर कहा- आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं? जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आप भाजपा में जाने से इंकार नहीं कर रहे हैं। तो उन्होंने कहा कि यह इनकार करने के बारे में नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो मैं आप सभी को सूचित करूंगा…”

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें