कानीपुरा के युवक ने जहर खाया

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानीपुरा में रहने वाले 35 वर्षीय मदनलाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे चरक अस्पताल ले जाया गया। जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
पुलिस का कहना है कि अस्पताल से सूचना आई थी। एक जवान को बयान लेने के लिए भेजा था। मामले की जांच की जा रही है। युवक की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।
हो सकता है कि परिवार में हुए किसी विवाद के कारण उसने ऐसा कदम उठाया हो, लेकिन अभी अधिकृत तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
Advertisement









