Advertisement

करवा चौथ : महिलाएं निर्जला व्रत पर, महाकाल मंदिर में चौथ माता के दर्शन किए

14:11 घंटे उपवास रहेगा महिलाओं का, रात 8:33 बजे दर्शन देंगे चंद्रदेव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। आज सुहागिनों का प्रमुख व्रत करवा चौथ मनाया जा रहा है। सुबह सूर्योंदय से प्रारंभ हुआ निर्जला व्रत रात चंद्रदेव के दर्शन-पूजन के साथ पूर्ण होगा।स्मृति विज्ञान अवंतिका शोध समिति के सचिव पं. रामचंद्र नायक के मुताबिक शुक्रवार को सूर्योंदय 6:22 मिनट पर हुआ और चंद्रोदय रात 6:22 बजे होग। इस तरह महिलाओं का निर्जला व्रत करीब 14:11 घंटे तक चलेगा।

सुबह से ही महिलाओं में व्रत को लेकर उल्लास था। करवा और सुहाग व पूजन सामग्री की खरीदारी के कारण बाजारों में रौनक रहीं। सुबह से ही महाकाल मंदिर परिसर में नवग्रह मंदिर के समीप स्थित श्री चौथ माता गणेश मंदिर में महिलाएं पूजन के लिए पहुंचीं।मंदिर में सुबह अभिषेक व श्रृंगार के बाद माता के दर्शन हुए। सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक विभिन्न महिला भजन मंडलियों की ओर से भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Advertisement

आज शाम आश्रय में सुहाग थाली

पंजाबी महिला विकास समिति करवाचौथ धूमधाम से मना रही है। महिला समिति अध्यक्ष शालिनी नारंग, महासचिव शुभ्रा जुल्का, कामिनी जुनेजा के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 4  बजे होटल आश्रय में सुहाग थाली कार्यक्रम होगा। इसमें समाज की महिलाएं सुहाग थाली लेकर आएंगी।

Advertisement

श्रीधरा महिला मंडल का प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन

श्रीधरा महिला मंडल के प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन में गुरुवार शाम खुशी और उल्लास का रंग छाया रहा। ग्रुप की महिलाओं ने मस्ती भरे गेम्स खेले, गीत गाए और खूब धमाल मचाई। मनोरंजक कार्यक्रमों का उल्लास उस वक्त और बढ़ गया जब अलग-अलग स्पर्धाओं में गिफ्ट की बारी आई।

संस्था आयोजक हर्षा शर्मा, अदिति निगम और साधना धाकड़ ने बताया कि बेस्ट डांस में रीना परमार, बेस्ट ड्रेस में रश्मि, बेस्ट मेकअप में माया यादव, बेस्ट मेहंदी में एडवोकेट आरती ठाकुर अव्वल रही। इन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अक्षरविश्व की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. श्रुति जैन थीं।

Related Articles